सरगुजा

2023 में फिर कमल खिलाएंगे-अरुण साव
06-Nov-2022 7:45 PM
2023 में फिर कमल खिलाएंगे-अरुण साव

  लखनपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत  

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
लखनपुर, 6 नवंबर।
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव रविवार की दोपहर लगभग 1.30 बजे सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के स्वागत के लिए नवापारा चौक पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान मांदर की थाप पर छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण थिरकते दिखे।

स्वागत में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने स्वागत बाइक रैली नवापारा से निकाला। रैली उपरांत  भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
अरुण साव छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि यह छत्तीसगढ़ की कांग्रेस  सरकार लुटेरी है। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि चुनौती तो है लेकिन उसका सामना करेंगे। कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा 2023 में छत्तीसगढ़ में फिर कमल खिलाएंगे। संबोधन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष माता कर्मा चौक पहुंच माता कर्मा के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इसके पश्चात अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news