सरगुजा

गोदामों में दबिश, 430 बोरी अवैध भंडारित धान जब्त
06-Nov-2022 7:47 PM
गोदामों में दबिश, 430 बोरी अवैध भंडारित धान जब्त

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
 अम्बिकापुर, 6 नवंबर। 
शनिवार को खाद्य, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने विभिन्न व्यापारियों के गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अम्बिकापुर तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी के नेतृत्व में कृष्णा ट्रेडर्स अम्बिकापुर में उपलब्ध धान के स्टॉक की जांच की गई। जांच के दौरान स्टॉक से अधिक भंडारित धान होने पर 430 बोरी धान जब्त की गई। 

इस प्रकार के मामलों में नए धान के साथ मिलाकर पुराने धान को सोसाइटी में बेचने की संभावना बनी रहती है। इसके मद्देनजर धान की जब्ती बनाकर ट्रेडर्स के सुपुर्द किया गया।

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से भंडारित करने व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों में लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

 उल्लेखनीय है कि 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी प्रारम्भ हो गया है। इस दौरान व्यापारियों द्वारा स्टॉक से अधिक अवैध रूप से भंडारित धान की जांच पड़ताल की जा रही है। जिले के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news