सरगुजा

सेवानिवृत्त उप सेनानी डीके सिंह ने किया भाजपा प्रवेश
07-Nov-2022 7:18 PM
सेवानिवृत्त उप सेनानी डीके सिंह ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 नवंबर।
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के सेवानिवृत्त उप सेनानी, नगर के वरिष्ठ नागरिक डी के सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के समक्ष आज भाजपा में प्रवेश किया।

पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में डी के सिंह के भाजपा प्रवेश पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी तथा कहा कि उनकी सशस्त्र बल में सेवा व अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा संगठन मजबूत होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news