सरगुजा

विहिप का हित चिंतक अभियान शुरू
07-Nov-2022 7:37 PM
विहिप का हित चिंतक अभियान शुरू

  गांवों में डोर टू डोर जाकर सदस्य बनाएंगे   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 नवंबर।
विश्व हिन्दू परिषद् पूरे छत्तीसगढ़ के साथ ही सरगुजा जिले के सभी प्रखंड एवं 64 खंडो में एक साथ हितचिंतक अभियान का शुभारम्भ कर रही है। यह अभियान 6 नवंबर से शुरू हो चुका है जो 30 नवंबर तक चलेगा।

पूरे अभियान की जानकारी देते हुए विहिप के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् विश्व में हिन्दू जीवन मूल्यों की रक्षा, धर्म, संस्कृति संत गौ माता संरक्षण और गीता की रक्षा कर छुआछूत मुक्त संगठित हिन्दू समाज द्वारा राष्ट्र धर्म के लिए कार्य कर रही है। विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा समाज में बाल संस्कार केंद्र जैविक खाद केंद्र प्रशिक्षण श्री सेवा विद्यालय मंदिर निर्माण आदि के लिए दृढ़ संकल्पित है।

आबादी का असंतुलन रोकना, धर्मांतरण रोकना, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध, धर्मान्तरित जनजातियों को आरक्षण का लाभ न मिले आदि कार्य किये जा रहे हैं। इन्ही कार्यों से समाज के लोगो को जोडऩे के लिए हितचिंतक अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा समाज के लोग विश्व हिन्दू परिषद् के साथ जुडक़र राष्ट्र और राष्ट्रधर्म की रक्षा में अपना सहयोग दे सके। इस कार्य हेतु विश्व हिन्दू परिषद् के लगभग 150 कार्यकर्ता टोलियों में सभी से संपर्क करेंगे।

पत्रकार वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, जिलासह मंत्री अनुज सिंह, वीरेंद्र सेन, जिला संयोजिका चिनी अग्रहरि, जिला सत्संग प्रमुख सियाराम गिरी, उपाध्यक्ष नगर अभय सिंह, दीपक सोनी, नगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह, सह मंत्री अखिलेश केसरी (सोनू), जितेंद्र सिंह, सिकंदर सोनी,  विनोद उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news