धमतरी

सिहावा विधायक ने किया हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक वितरण
08-Nov-2022 3:56 PM
सिहावा विधायक ने किया हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 नवंबर।
सिहावा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ.लक्ष्मी ध्रुव की अनुशंसा पर हितग्राहियों के विभिन्न मांगो के अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से राशि स्वीकृति उपरांत हितग्राहियों को ईलाज एवं अन्य प्रयोजन हेतु 10 हजार व 05 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया।

हितग्राहियों परमानंद कश्यप ग्राम आमाबहार, लक्ष्मीनारायण कश्यप आमाबहार, श्रवण कुमार यादव पोड़ागांव, प्रभुलाल नेताम चमेंदा, कमलूराम साहू मैनपुर, नंदेश्वर ध्रुव फरसियां, तरूण कुमार नगरी, विष्णुलाल मरकाम डमकाडीही, मोतिम बाई कौशिक घठुला को 10-10 हजार एवं कृष्णा मारकोले उमरगांव, पूनमचंद कश्यप उमरगांव, सुरेश मरकाम उमरगांव, प्रभुलाल निषाद गढड़ोंगरी मा., सुकदेव कोर्राम बोकराबेड़ा, पोखराज सहारे गिधावा, राजेन्द्र ठाकुर पांवद्वार, लगनूराम नेताम पदमपुर, रूपसिंग धु्रव पदमपुर, कुंजबिहारी कोर्राम घठुला, लोकेश मारकोले घठुला, प्रहलाद नेताम रतावा, लालसिंह ठाकुर आमगांव वन, राजेन्द्र ठाकुर गढड़ोंगरी, निर्मल पटेल घठुला, दिनेश ध्रुव नवागांव, श्यामन साय मेचका, नरेश कुमार मांझी बेलरबाहरा, लक्ष्मण सिंह साहू पंडरीपानी, को 5-5 हजार रू. की सहायता राशि का चेक वितरण किया गया।

इस अवसर पर भानेन्द्र ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, भूषण साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी, लखन लाल ध्रुव वरिष्ठ कांग्रेसी, रूद्रप्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि, माखन भरेवा अध्यक्ष सेवादल नगरी, सविता सोन जिला प्रवक्ता महिला कांग्रेस, राजू कावड़े, राजेन्द्र ठाकुर, एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व वरिष्ठ जन सिहावा विधानसभा क्षेत्र उपस्थित रहे। साथ ही हितग्राही सहायता राशि प्राप्त कर क्षेत्र की विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव का आभार व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news