सरगुजा

भक्ति व उल्लास के साथ मना गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व
08-Nov-2022 8:00 PM
भक्ति व उल्लास के साथ मना गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व

गुरुद्वारे में अटूट लंगर, सैकड़ों ने किया प्रसाद ग्रहण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 8 नवंबर।
सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देवजी के 553वें  प्रकाश पर्व को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में भक्ति व उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने पूरे परिवार के साथ भाग लिया। 

अमृत साहब ज्योति जगाते हैं... कीर्तन पर बोले सो निहाल से गुरुद्वारा गूंज उठा। प्रकाश पर्व को लेकर कई दिनों से नगर में निरंतर प्रभात फेरी, नगर कीर्तन, अखंड पाठ सहित अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे थे। इसके लिए जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा सिख समुदाय में जिसे लेकर शासन प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

श्री गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर आयोजित गुरु के अटूट लंगर में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news