जशपुर

पांच ई-रिक्शा का संसदीय सचिव मिंज ने किया लोकार्पण
09-Nov-2022 4:45 PM
पांच ई-रिक्शा का संसदीय सचिव मिंज ने किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुर, 9 नवंबर।
नगर पंचायत कुनकुरी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए मिले 5 ई रिक्शा का लोकार्पण संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया और ई रिक्शा सफाई कर्मियों को सौंपा।
इस अवसर पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के द्वारा नगर पंचायत को विकास कार्यों की सौगात दी जा रही हंै। उसके लिए नगर वासियों की ओर से धन्यवाद देता हूं।उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए लगातार सरकार की ओर से कई सौगातें मिल रही है। जैसे कुनकुरी में खेल मैदान का सौंदर्यकरण का टेंडर 58 लाख का हो चूका हंै।
मुक्तिधाम के सौंदर्यकरण की दिशा में भी काम कर रहे हंै जो की जल्द पूरा होगा, पर्यटन स्थल हनुमान टेकरी के विकास कार्य सतत हो रहे है।
नगर का पानी निकासी के लिए ड्रेनेज़ सिस्टम, छठ घाट की स्वीकृति जल्द मिल जाएगी और नगर को सुन्दर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगर पंचायत के लिए 150 एकड़ जमीन का हस्तानातरण वन विभाग से हुआ हैं जिसमें कृष्णकुंज और गौठान विकसित होने के साथ समय पर अन्य विकास कार्य किये जा सकते हंै।
नगर के विकास के लिए मुझे सहयोग देने वाले स्व. रमेश बजाज की कमी खल रही हैं जिन्होंने मुझे बहुत सहयोग और ऊर्जा प्रदान किया हैं उनके मार्गदर्शन में हनुमान टेकडी का विकास हुआ हंै। जिसको इको टूरिज्म के माध्यम से और भी सौंदर्य का विकास किया जाएगा।

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि कुनकुरी को बहुत जल्द ही 50 बिस्तर अस्पताल और विशेषज्ञ डॉक्टरो एवं साथ ही साथ कुनकुरी को हाइटेक बस स्टैंड की सौगात मिलेगी जो यहां के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इस कार्यक्रम में  नगर पंचायत अध्यक्ष अज़ेम टोप्पो, सीएमओ पुष्पा खलखो, एल्डरमैन आशीष कुमार सतपती, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास, दिलीप जैन, पार्षदगण, दीपक केरकेट्टा, अमित मिश्रा, राजेश साव, रुबेंतुश, शमा अंजुम, रुखसाना बानो, मो इरफ़ान, नीरज पारीक, रॉबर्ट एक्का, प्रताप, एस बी एम सुशांत मिंज, स्व सहायता समूह की महिलाएं, सफ़ाई कर्मचारी एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news