जशपुर

एनएसयूआई ने प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन का पुतला फूंका
09-Nov-2022 10:00 PM
एनएसयूआई ने प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जशपुरनगर, 9 नवंबर।
जिलाध्यक्ष एनएसयूआई निखिल रवानी के नेतृत्व में जशपुर के हृदय स्थल बस स्टैण्ड में छात्र साथियों के साथ प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निखिल रवानी ने आरोप लगाते कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हमेशा महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी कर अपमान करते रहते हंै। 

हाल ही में पुन: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अभद्र टिप्पणी कर प्रदेश और महिला शक्ति का अपमान किया है। जिससे प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी कभी बर्दास्त नहीं करेगी। इसी तारतम्य में एनएसयूआई संगठन ने बस स्टैंड में नितिन नवीन का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। 

विरोध प्रदर्शन के बाद ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर सूरज चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार देश भर में अपनी अलग पहचान बना रही है। प्रदेश की जनता खुशहाल हो रही है, इससे भारतीय जनता पार्टी बौखलाई हुई है। इसी बौखलाहट के कारण इनके बड़े बड़े नेता, मंत्री, खुले आम कुछ भी बोले जा रहे हंै। जिसे कभी बर्दास्त नही किया जा सकता है। 

विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन के कार्यक्रम में निलेश सिंह मनमोहन भगत ग्रामीण अध्यक्ष जशपुर. राजन,मंगल पाण्डेय,सतीश गुप्ता,प्रतिक सिंह,राहुल गुप्ता,ओम तिवारी,अंशुल गुप्ता, रमीज खान, साजिद इमाम,माजिद इमाम,तौफीक अंसारी,वसीम खान,प्रतिक गुप्ता, असरफ अंसारी,अमन गुप्ता, मजीबुल रहमान,सौरभ दुलदुला,कुन्नू अंसारी,जुबेर भाई सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news