सरगुजा

17 प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक
09-Nov-2022 10:01 PM
17 प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक

अंबिकापुर, 9 नवंबर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में पदोन्नति कार्यक्रम आयोजित कर 17 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। 

सरगुजा जिला में पदोन्नति पश्चात 3 सहायक उपनिरीक्षक एवं अन्य जिलों में 14 सहायक उपनिरीक्षकों को शुभकामनाएं देकर रवानगी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी सहायक उप निरिक्षकों को अन्यत्र जिला पदस्थापना के दौरान बेहतर पुलिसिंग करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा मिली नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।

पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक, स्टेनो फबियानुस तुर्की, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, रीडर अजीत मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news