रायगढ़

बदहाल सडक़ को लेकर भाजयुमो ने किया आंदोलन
10-Nov-2022 4:43 PM
बदहाल सडक़ को लेकर भाजयुमो ने किया आंदोलन

सरिया-ओडिशा मार्ग में किया सांकेतिक चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 10  नवंबर।
बुधवार को भी भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने सरिया से ओडिशा जाने वाले मार्ग पर अनोखा प्रदर्शन किया। सडक़ में बने गड्डों में भरे पानी मे बैठकर सरकार और प्रशासन को जगाने की कोशिश की। भाजयुमो ने एक तरह से सांकेतिक चक्काजाम आंदोलन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से भाजयूमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अजय नायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण द्विवेदी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजा गुप्ता, सरिया मंडल भाजयुमो महामंत्री अमन शर्मा, बरमकेला भाजयुमो अध्यक्ष जयकिशन पटेल, भाजयुमो जिला कार्यलय सह मंत्री अभय अग्रवाल, नयन बेहार, सूरज गुप्ता, अक्षत स्वनकार, ऐश्वर्य नामदेव, अनीश सिंह, शिवांशु गुरु, रिंकल अग्रवाल, मुकेश चैबे, मिलन प्रधान, शुभम सराफ, कुशल प्रधान, राजकिशोर पटेल सहित अनेक मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news