रायगढ़

कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंती मनाने तैयारियां जोरों पर
06-May-2024 8:40 PM
कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंती मनाने तैयारियां जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 6 मई। 20 मई को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की 45 वीं जयंती है। जिसे लेकर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट विविध कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।

20 मई की सुबह शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद इसी स्थल से विप्लव रन (मिनी मैराथन दौड़) शुरू होकर कमला नेहरू उद्यान में समाप्त होगी। कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित इस दौड़ जिसे विप्लव रन का नाम दिया है में आमजन भाग ले सकते हैं। इनके अलावा पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र, एनसीसी के कैडेट्स हिस्सा लेंगे।

सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक कमला नेहरू उद्यान में चित्रकला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 9 से 12 वर्ष और 13 से 18 वर्ष तक दो समूहों में चित्रकला उत्सव आयोजित होगी। इसमें भाग लेने वाले सभी बच्चे-युवाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ ही प्रेरणादायी-ज्ञानवर्धक किताबें भी दी जाएंगी। रजिस्ट्रेशन का कार्य जेसीआई रायगढ़ की टीम कर रही है। इच्छुक लोग उनसे या फिर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news