रायगढ़

डॉ. रेणुका को साहित्य स्पर्श अवार्ड
05-May-2024 9:53 PM
डॉ. रेणुका को साहित्य स्पर्श अवार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 5 मई। डॉ. रेणुका शर्मा को साहित्य अवार्ड नई दिल्ली द्वारा दिया गया है। ये अवार्ड इंडिया में साहित्य और लेखन को लेकर दिया जाता है।

 डॉ. रेणुका शर्मा ने अब तक तीन किताबें लिखी हंै, जिसमें उन्होंने कविताओं का एक अलग संग्रह एक उपान्यास के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को लेकर एक और किताब लिखी थी और देश के सबसे बड़े साहित्य स्पर्श अवार्ड की टीम ने 250 एंट्री में से डॉ. रेणुका का नाम चुना और उन्हें यह अवार्ड दिया।

अब तक डॉ. रेणुका तीन किताब लिख चुकी हंै और सभी किताबों को उन्होंने अपनी स्व. मां बबीता शर्मा को समर्पित करते हुए अपने लेखकीय जीवन को समर्पित किया है। उनकी पहली किताब जीवन की कहानियों का अनावरण की कविताओं को लेकर उनका चयन किया गया था और लेखक के रूप में डॉ. रेणुका की यह पहली पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली की संस्था साहित्य स्पर्श अवार्ड प्रदान करना अपने आप में गौरव का विषय है।

साहित्य के क्षेत्र में मिले इस अवार्ड में भारत के लगभग सौ लोगों के नाम मंगाये थे, जिसमें से डॉ. रेणुका शर्मा को पहला स्थान मिला है और उन्हें इस अवार्ड के लिये चुना गया। लेखन के क्षेत्र में इस अवार्ड के पीछे महिलाओं को लेकर लिखी गई कविताओं का संग्रह है जिसको लेकर डॉ. रेणुका शर्मा ने अपनी मां बबीता शर्मा को समर्पित करते हुए अपनी पहली किताब लिखी थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news