सरगुजा

अज्ञात कारणों से महिला की मौत
10-Nov-2022 7:18 PM
अज्ञात कारणों से महिला की मौत

अंबिकापुर, 10 नवंबर। अज्ञात कारणों से महिला की मौत हो जाने से पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

गांधीनगर क्षेत्र के ग्राम सुखरी निवासी फुलेश्वरी 50 वर्ष के पति सुधु राम ने बताया कि 9 नवंबर को अपनी बेटी और पत्नी के साथ घर से कुछ ही दूरी पर खेत में धान काटने के लिए सभी गए थे। जिसके बाद धान मिसाई कर रहे थे। करीब शाम 4 बजे उसकी बेटी अंजू ने हल्ला करके बताया कि उसकी मां फुलेश्वरी धान काटते-काटते अचानक गिरकर बेहोश हो गई है। परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस से महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news