धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 नवंबर। रुद्री स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित 2 दिवसीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का गुरूवार को समापन हो गया। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में धमतरी ब्लॉक के 12 जोन के करीब 1200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कबड्?डी के 55 टीम और खो-खो के 65 टीम खो-खो शामिल हुए। 3 वर्गों में हुई प्रतियोगिता में बच्चे, बड़े, महिला सभी ने खेल का लुत्फ उठाया। गुरुवार को महिलाओं के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं के चेहरे में उत्साह, जोश नजर आया। एक-दूसरे को हराने रस्सी खींचने की खूब कोशिश की। बच्चों ने बांटी, भंवरा में प्रतिभा दिखाई। युवतियों ने ऊंची कूद, दौड़, गिल्ली, डंडा में हाथ अजमाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया है।
17 से 26 तक जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता
जि़ले में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं ब्लॉक और नगरीय क्लस्टर में आयोजित हुई। कुरूद में 3 से 5 नवंबर, मगरलोड में 7 से 9 नवंबर व धमतरी में 9 से 10 नवंबर तक प्रतियोगिता हुई। नगरी ब्लॉक में 9 से 12 नवंबर तक खेल प्रतियोगिताएं होगी। अब जिला स्तर पर 17 से 26 नवंबर तक छत्तीसगढिय़ां ओलंपिक होगी।
14 पारंपरिक खेलों में हुई प्रतियोगिता एकल खेल- बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद।
समूह खेल- गिल्ली- डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा)।