धमतरी

भाजपा महिला मोर्चा ने घेरा विधायक निवास
11-Nov-2022 3:40 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने घेरा विधायक निवास

नगरी, 11 नवंबर। कांग्रेस के शराबबंदी के झूठे वादे, रेडी टू ईट संचालन करने वाली महिलाओं को बेरोजग़ार करने, प्रधानमंत्री आवास योजना से 16 लाख परिवारों को वंचित रखने जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सिहावा विधायक निवास का घेराव किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सिहावा पिंकी शाह, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिथिका विश्वास, भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष द्वय मोहन नाहटा,अकबर कश्यप, महामंत्री गण रामगोपाल साहू, हृदय साहू, मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, सुलोचना साहू, चेलेश्वरी साहू, विनिता कोठारी,संत कोठारी, बलजीत छाबड़ा, निखिल साहू, सुनील निर्मलकर, राजेश नाथ गोसाई खूबलाल ध्रुव,सहित भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता  उपस्थित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news