धमतरी

आरक्षण कटौती, भाजपा अजजा मोर्चा का चक्काजाम
11-Nov-2022 3:50 PM
आरक्षण कटौती, भाजपा अजजा मोर्चा का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 नवंबर।
आदिवासी वर्ग के आरक्षण को 32 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी प्रतिशत किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ कल भाजपा जिला अजजा मोर्चा धमतरी द्वारा बनरौद तिराहा में चक्काजाम करके विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आदिवासी विरोधी बताते हुए सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व विधायक सिहावा द्वय श्रवण मरकाम, पिंकी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, जिला महामंत्री कविंद्र जैन, अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, सुलोचना साहू, सत्यवती नेताम,चेलेश्वरी साहू सहित अजजा मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news