धमतरी

महतारी हुंकार रैली में धमतरी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
12-Nov-2022 2:48 PM
महतारी हुंकार रैली में धमतरी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 नवंबर।
बिलासपुर में 11 नवंबर को भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया। इस विशाल प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खचाखच भरी सभा के बीच भूपेश सरकार के विरुद्ध हुंकार भरी। प्रदेशभर से महिला मोर्चा की महिलाएं तथा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी। धमतरी जिले से भी 600 से अधिक महिलाओं ने इसमें अपनी सहभागिता दी।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. बीथिका विश्वास के नेतृत्व में महिलाओं ने बिलासपुर में प्रदर्शन किया। भूपेश बघेल के शराबबंदी के चुनावी वादे से मुकरने पर धमतरी की महिलाओं ने शराब की खाली बोतलों की माला गले में लटका कर प्रदर्शन किया।
इसके अलावा नारी उत्पीडऩ, स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ वादाखिलाफी, रोजगार, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास जैसे विषयों पर महिलाओं पर हो रहे अन्याय के विरुद्ध हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाती महिलाओं ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

धमतरी जिले में पिछले 2 माह मे भाजपा में अनेक बड़े आयोजन संगठन के माध्यम से संपन्न हुए हैं। युवा मोर्चा का रायपुर में संपन्न हल्ला बोल कार्यक्रम हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम। महिला मोर्चा की हुंकार रैली इन तीनों ही कार्यक्रम में धमतरी जिले से लक्ष्य से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम, मोदी ञ्च20 पर प्रदर्शन, बुद्धिजीवी सम्मेलन से लेकर गंगरेल में हुई प्रदेश स्तरीय चिंतन बैठक या फिर नगर के राधाकृष्ण भवन में आयोजित जिले की तीनों विधानसभा की अलग-अलग दिन भी चली मैराथन कार्यकर्ता बैठक हो सभी कार्यक्रम जिला संगठन के पदाधिकारियों के आपसी समन्वय से बहुत ही प्रभावी ढंग से संपन्न हुए।

जिले के नेता अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन मे जिलाध्यक्ष शशि पवार, कविन्द्र जैन, प्रकाश बैस, अरविंदर मुंडी, चेतन हिंदुजा सहित जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा तथा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के आपसी तालमेल से संगठन के सभी आयोजन गरिमा पूर्ण तरीके से किए गए। इन आयोजनों से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है।
चुनावी साल को देखते हुए भाजपा के पक्ष में धीरे-धीरे वातावरण निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news