धमतरी

राजनीतिक दलों में होती है अधिवक्ताओं की भूमिका अहम-देवांगन
12-Nov-2022 3:07 PM
राजनीतिक दलों में होती है अधिवक्ताओं की भूमिका अहम-देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 नवंबर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रत्येक जिलों में मिशन 2023 के विजय अभियान पदयात्रा की तैयारी को लेकर विधि विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन कृषक कल्याण बोर्ड मेंबर नंद कुमार पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय की उपस्थिति में अब तक के कार्यो की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तय किया गया।

कुरुद कांग्रेस भवन में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में प्रदेशाध्यक्ष श्री देवांगन ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका को राजनीतिक दलों में सर्वोच्चय रूप से स्वीकारा जाता है, हमें मिलजुलकर मिशन 2023 के लिए कमर कसकर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करना है।

उपाध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा कि विधि विभाग कांग्रेस की जीत तय करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है टेक्निकल पॉइंट की जानकारी अधिवक्ता को बहुत बारीकी से रहती है जिनकी सलाह से कार्य को अंजाम दिया जाना राजनीतिक दल के लिए फायदेमंद रहता है। अधिवक्ता ललित सोनी, भीखम सिन्हा, रमेश सिन्हा, ब्लाक  कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी वामन राव मगर जिला उपाध्यक्ष भरत नहर अधिवक्तागण रविशंकर अवस्थी थानेश्वर तारक राजेश साहू जितेंद्र तेलासी, जीवराम ध्रुवशी, ईश्वरी तारक, लव चंद्राकर, प्रदीप साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news