धमतरी

नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत
12-Nov-2022 6:34 PM
नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 12 नवंबर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुवार को गुरु सिंह सभा नगरी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की।

नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी विराजमान थी। लोगों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका नगर कीर्तन का जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया जगह जगह समाज जनों ने लंगर भी लगाए गए नगर कीर्तन ब्लॉक कॉलोनी से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए वापस गुरुद्वारा आकर समाप्त हुआ।

नगरी में सिख व सिंधी समुदाय की महिलाएं व बच्चे झाड़ू लगाकर नगर की सडक़ों को साफ व पवित्र करते नजर आए नगर कीर्तन में धमतरी गुरुद्वारे से आई संगत व गतका पार्टी ने अपने करतब दिखाए नगर कीर्तन में महिला जत्था कीर्तन करती हुई चल रही थी चारों और गुरु के नाम की गूंज सुनाई दे रही थी। नगर के हर समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया जिसमें मुस्लिम कमेटी नगरी द्वारा पंज प्यारों को हार पहना कर व शीतल जल पिलाकर लोगों का स्वागत किया।

 वही भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा के साथियों ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया नगर के सोना चांदी व्यापारी प्रिंस गोलछा ने भी शीतल पेय जल पिलाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया इस तरह नगर वासियों ने समाजिक सोहद्रअता की मिसाल पेश की कई सालों बाद निकली नगर कीर्तन की गरिमा देखते ही बन रही थी नगर कीर्तन में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला उपाध्यक्ष अजय नाहटा पार्षद पूनम बलजीत छाबड़ा सुनील निर्मलकर अश्वनी निषाद भूपेंद्र साहू विनीता कोठारी जियाउद्दीन रिजवीने रूद्र प्रताप नाग नरसिंह मरकाम भी नगर कीर्तन में भ्रमण किया नगर कीर्तन को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष अनिल वाधवानी उपाध्यक्ष प्रेमजीत छाबड़ा खजांची शंकर पंजाबी सुरेश राकेश नारंग बलजीत छाबड़ा जसवंत सिंह वंशु जसपाल सिंह सुरजीत सिंह खनूजा प्रेम प्रकाश वाधवानी अजीत सिंह भाटिया संजय गोलू वाधवानी राजू गिरधर दयाल टहलवानी सुमित लोहाना व समाज की महिला बच्चे सभी का योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news