धमतरी

डॉक्टर बनने की चाह थी, अब जैन साध्वी बनेंगी
12-Nov-2022 6:36 PM
डॉक्टर बनने की चाह थी, अब जैन साध्वी बनेंगी

नगरी जैन श्री संघ नगरी ने किया मुमुक्षु मुस्कान एवं मुमुक्षु मनीषा का अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 12 नवंबर। जैन श्री संघ नगरी एवं शांति क्रांति संघ नगरी द्वारा मुमुक्षु मुस्कान रायपुर निवासी एवं  मुमुक्षु मनीषा सांकरा (नगरी) निवासी का अभिनंदन समारोह का आयोजन  बुधवार को रात्रि अभिनंदन एवं विभिन्न भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का ओसवाल भवन नगरी में आयोजन किया गया। जहां जैन श्री संघ के बच्चों ने नाटक अभिनय कर सबका मन मोह लिया।

गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाला गया जहां महावीर स्वामी के जयकारा के साथ ओसवाल भवन से नगर के मुख्य मार्ग में भ्रमण कराया गया। जहां जगह-जगह दीक्षार्थीओं का स्वागत सम्मान किया गया साथ ही जैन युवा संघ के लोगों द्वारा बैंड की धुन पर खुशी से झूमते रहे महिला संघ द्वारा गुरु भक्ति गाते हुए महावीर स्वामी के जयकारों के साथ शोभायात्रा में चल रही थी शोभायात्रा वापस ओसवाल भवन में आकर समापन हुआ जिसमे पूरे नगरवासी का पूर्ण समर्थन रहा।

क्षेत्र के विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने दोनों दीक्षार्थी बहनों को धर्म के पथ पर आगे बढ़ते हुए और लोगों को धर्म के पथ पर जोडऩे का निवेदन किया।

जैन श्री संघ के अध्यक्ष उत्तम गोलछा ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि एक साहू समाज की लडक़ी जो डॉक्टर बनने के लिए रायपुर गई थी वहां जैन दीक्षा ग्रहण करने वाली है जो हमारे नगरी सांकरा क्षेत्र के लिए काफी गौरव की बात है।

सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव एवं दोनों दीक्षार्थी बहन के माता-पिता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जैन श्री संघ के अध्यक्ष उत्तम गोलछा,सचिव मोहन नाहाटा, श्रांत क्रांति संघ के अध्यक्ष मनोज छाजेड़ ,सचिव अनिल छाजेड़, मूर्ति पूजा संघ अध्यक्ष नितिन भंसाली, संघ के वरिष्ठ सदस्य भोमराज ढेलडिय़ा, खीवराज गोलछा, ज्ञान चंद गोलछा,मोहन भंसाली,राजकुमार भंसाली,कुशाल चंद, अजय नाहटा राजेंद्र गोलछा नरेश नाहटा अशोक संचेती, बालिका मंडल महिला मंडल एवम समस्त सदस्य मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news