धमतरी

सहस्त्रबाहु जयंती पर सिन्हा समाज ने निकाली शोभायात्रा
13-Nov-2022 2:37 PM
सहस्त्रबाहु जयंती पर सिन्हा समाज ने निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 13 नवंबर।
सिन्हा कलार समाज द्वारा बाइक एवं भव्य कलश शोभायात्रा निकाल कर भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मनाई गई। जिसमें समाजिक पदाधिकारियों के अलावा राजनीति, व्यापार एवं शासकीय सेवा से जुड़े लोगों को अतिथि बनाया गया है।

रविवार को गांधी चौक स्थित सिन्हा सामुदायिक भवन से सुबह योगेंद्र सिन्हा, गोपाल, दिनेश, मूलचंद, भूपेंद्र, जितेन्द्र, सत्यप्रकाश, हितेश आदि युवकों ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद केंवरा सिन्हा,बासन बाई, शतरुपा, भूमिका, संतोषी सिन्हा आदि महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जो चंडी मंदिर, पुराना बाजार, सरोजनी, कारगिल चौक होते हुए केनाल रोड पर स्थित नये सामुदायिक भवन पहुंची।

बताया गया कि दिन में भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना उपरांत समाजिक सम्मेलन होगा। शाम को अतिथि सम्मान एवं उद्बोधन का कार्यक्रम होगा। जिसमें कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर, संजरी बालोद संगीता सिन्हा, नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा, समाज के हीरेश्वर सिन्हा, निरंजन सिन्हा, कालीदास, मनोज, राजकुमारी, निशा सिन्हा, दिनेश, संतोष, हुमेंद्र,नरेश, पन्ना लाल सिन्हा आदि आमंत्रित किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news