सरगुजा

युवा उत्सव में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
13-Nov-2022 7:44 PM
युवा उत्सव में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 13 नवंबर।
लखनपुर विकासखंड स्तरीय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 15 वर्ष से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन में 15 से 40 वर्ष एवं 40 से अधिक के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया गया।

15 से 40 वर्ष में लोक गायन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजपुरी के द्वारा सुआ नृत्य ,करमा नृत्य ,नाटक, भारतनाट्यम, फैंसी ड्रेस, निबंध प्रतियोगिता ,प्रश्नोत्तरी (च्जि)प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा सुगंधित फुगड़ी में हायर सेकेंडरी स्कूल पुन्नी प्रथम स्थान में रहते हुए अपने ऊर्जावान उपस्थिति दर्ज कराया।

40 वर्ष से अधिक में लोक नृत्य में जय दुर्गे कर्मा पार्टी रजपुरी कला प्रथम स्थान व जय बजरंग सेवादल सिरकोतगा द्वितीय स्थान रहा।  गणित में ग्राम पंचायत कुन्नी प्रथम स्थान तथा ग्राम पंचायत पुहपुहटरा द्वितीय स्थान पर रहे! लोक गायन में राम नारायण सिंह जंगला प्रथम तथा रामकुमार सिरकोतगा द्वितीय स्थान रहे। श्यामलाल ऊके अमलभिठ्ठी ने कर्मा पर प्रथम स्थान रहे।

यह कार्यक्रम प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव के दिशा निर्देश में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अमित सहदेव की मुख्य आतिथ्य व रणविजय सिंह देव ,अर्पिता सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव की विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता ,ओमप्रकाश चौबे, अमृत सिन्हा, विवेक गुप्ता, वीरेंद्र कश्यप ,केदार सिंह, विशंभर सिंह, दुष्यंत कश्यप, रामलोचन राजवाड़े सहित आसपास के काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news