सरगुजा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य नेता शामिल होंगे आरएसएस के कार्यक्रम में
13-Nov-2022 7:48 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य नेता शामिल होंगे आरएसएस के कार्यक्रम में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 अम्बिकापुर, 13 नवंबर।
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के मुख्य आतिथ्य में अम्बिकापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन व प्रकट उत्सव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य प्रदेश के नेतागण शामिल होंगे। आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी की उपस्थिति में आयोजित  भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि आरएसएस के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा सरगुजा संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव सहित प्रदेश के भाजपा नेतागण शामिल होने कल 14 नवम्बर को सायं अम्बिकापुर पहुचेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों के स्वागत कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को उपस्थित होने का आग्रह किया है। 

बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, फुलेश्वरी सिंह, प्रशान्त त्रिपाठी, अम्बिकेश केशरी, राजकुमार बंसल, विनोद हर्ष, विकास पाण्डेय, मधु चौदहा, सन्तोष दास, रुपेश दुबे, मनोज गुप्ता, सर्वेश तिवारी, संजय सोनी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news