धमतरी

कुरुद विधानसभा में युकां की भारत जोड़ो यात्रा जारी
14-Nov-2022 4:16 PM
कुरुद विधानसभा में युकां की भारत जोड़ो यात्रा जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 नवंबर।
कुरुद विधानसभा में युवा कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही नफरत छोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा तीसरे दिन सेनानी ग्राम मेघा से प्रारंभ हुई। सौ किलोमीटर की यात्रा में शामिल पदयात्रियों ने अब तक एक दर्जन गांवों की पगडंडी और खेत खलिहान से होते हुए करीब आधा सफर तय कर लिया है। यात्रा में शामिल हो क्षेत्रिय बड़े नेता भी युवाओं का हौसला अफजाई कर रहे हैं।

कुरूद विधानसभा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में निकाली गई 100 किमी पदयात्रा 12 नवम्बर को जोरातराई, सेलदीप, चुचरूंगपुर, मंदरौद,, सिंधौरीकला, सिंधौरी खुर्द पहुंची। 13 को भरदा, कुहकुहा, दहदहा, मेंडरका, भोथली, चरमुडिय़ा, भालुकोना, अटंग तक की यात्रा पुरी की गई। 14 नम्बर को मेघा से शुरू भारत जोड़ो यात्रा अरौद, गिरौद, सोंगा, हरदी, बेलौदी, खैरझिटी पहुंचेगी। यात्रा में शामिल जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर ने कहा भाजपा सरकार की 15 सालो की नाकामी से छत्तीसगढ़ में जो कार्य अधूरा रुका था ,उसे भूपेश सरकार ने पूरा कर दिखाया। इस यात्रा के माध्यम से हमें नफरतजीवी लोगों के इरादे को नाकाम कर देश को एकजुट रखने का जतन करना होगा। जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ खुशहाल है। यहां के अन्नदाताओ के हितों के लिए छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार को दोबारा लाने के लिए हमें कृत संकल्पित हो कर पदयात्रा के माध्यम से आमजन तक यह संदेश पहुंचाना होगा। विधानसभा युकां अध्यक्ष देवव्रत साहू ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से आम लोगो तक भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वी राहुल गांधी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सन्देश लेकर जा रहें है। देश में खुशहाली और प्रदेश में विकास का राज़ स्थापित करने फिर से कांग्रेस राज लाने के लिए ग्रामीणों को समझाने का काम किया जा रहा है। जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, गोविन्द साहू, कुरुद नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, सभापति डुमेश साहू ने भी यात्रा में अपने विचार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news