धमतरी

युकां की भारत जोड़ो यात्रा आज भखारा में
15-Nov-2022 3:44 PM
युकां की भारत जोड़ो यात्रा आज भखारा में

कुरुद, 15 नवंबर। नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा चौथे दिन बगदेही से भखारा तक होगी। तीसरे दिन पदयात्रा मगरलोड ब्लॉक के कूंडेल से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को नमन करके शुरू हुई। जिसमें पार्टी जनों के अलावा बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए।

युवा कांग्रेस द्वारा कुरुद विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई सौ किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन कुंडेल से शुरू होकर बेलौदी, हरदी, सौंगा, गिरौद, अरौद होते हुए सेनानी ग्राम मेघा पहुंची। जहां प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि प्रभाव राव मेघावाले, कुरुद जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, मगरलोड राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू ने युवा कांग्रेस विधानसाध्यक्ष देवव्रत साहू, जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव जगजीत कौर, सोसायटी अध्यक्ष तोषण साहू, सुखी कुर्रे, तोरण साहू, युकां उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, भारत भूषण, यक्ष साहू, दिलीप सोनी, भुनेश्वर साहू, शंकर साहू, जगदीश साहू, रूखमणी पुरषोत्तम साहू,  फलेन्द्र साहू, कौशल, रोशन, शशि साहू, सोमप्रकाश साहू, योगेश, नेमचंद, डीगेश साहू आदि पदयात्रियों का स्वागत अभिनन्दन किया।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मेघावाले ने युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और संघर्ष के रास्ते ही आगे बढ़  जा सकता है, हमारे नेता राहुल गांधी ने देश बचाने का जो अभियान छेड़ है हमें उसे जनजन तक पहुंचाने का काम करना होगा। तभी भारत में संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता क़ायम रह सकता है। मंगलवार को चौथे दिन ग्राम बगदेही से  पदयात्रा भेंडरवानी, देवरी , सिहाद, कोसमर्रा होते हुए, भखारा, भठेली पहुंचेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news