सूरजपुर

श्रुति फाउंडेशन ने प्रतापपुर में सरकारी स्कूल के बच्चों को बैग वितरण, मंत्री प्रेमसाय हुए शामिल
13-Dec-2022 8:23 PM
 श्रुति फाउंडेशन ने प्रतापपुर में सरकारी स्कूल के बच्चों को बैग वितरण,  मंत्री प्रेमसाय हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

प्रतापपुर,13 दिसंबर। श्रुति  फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व मे सरगुजा संभाग के प्रतापपुर ब्लॉक में सरकारी स्कूल के बच्चो को स्कूल बैग वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे राज्य शासन के शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे। श्रुति  फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ,विशिष्ठ अतिथि कुमार सिंह देव  मंत्री प्रतिनिधि,मुन्नू सिंह धुर्वे विकास खंड शिक्षा अधिकारी,माणिक चंद  सरपंच ग्राम पंचायत मायापुर 1

शामिल हुवे।कार्यक्रम के आगे की जानकारी देते हुए प्रतिमा सिंह  ने जानकारी दी कि हमारी संस्था द्वारा हर साल स्कूल के बच्चो को बैग ,जूते- मोजे का वितरण विगत कई सालों से हमारी संस्था करते  आ रही है ओर आगे भी करती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत मे प्रतिमा सिंह  ने सभी सम्माननीय अतिथियों का ,उपस्थित जनो का और बच्चो का आभार प्रकट किया।संस्था के कार्यक्रम में नीलू श्रीवास्तव, अलका अम्बष्ठ, अमलेश घोष ,राम पति राम , नवीन कुमार एक्का,अनामिका तिवारी , शशिकला रवानी  ,पुष्पिका एक्का  ,अंजू यादव ,प्रभावती पैकरा ,अजय कुशवाहा , धीरज  ,विमला पैकरा उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news