जशपुर

कोरवा छात्र मनोज का नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन
26-Dec-2022 8:06 PM
कोरवा छात्र मनोज का नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन

   14वीं राष्ट्रीय स्तरीय मिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता 7 से   
 

जशपुरनगर, 26 दिसंबर।  कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सोमवार को विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा  के तीरंदाजी के छात्र मनोज कुमार राम को नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन होने पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। 

एक दिवसीय मिनी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता को आयोजन 25 दिसम्बर को रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ, जिसमें पूरे राज्य भर से 20 जिलों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जशपुर जिले से मनोज कुमार राम कम्पाउण्ड अण्डर-14 वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए छत्तीसगढ़ तीरंदाजी टीम में अपना स्थान बनाया। जिले के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है कि अब जशपुर जिले का विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बालक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाएगा।जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं बच्चों को तीरंदाजी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए खेल अकादमी की शुरूआत की गई है। जहॉ 10 बच्चों का सीट रखा गया है और बच्चें वहां रहकर तिरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए देश के जाने माने कोच से भी प्रशिक्षण दिलाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। 

तीरंदाजी केन्द्र के कोच राजेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया कि दुलदुला विकासखण्ड के मकरीबंधा निवासी 12 वर्षीय मनोज कुमार राम तीरंदाजी खेल अकादमी जशपुर में रहकर खेल का नियमित अभ्यास कर रहा है। और स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में 7वीं में पढ़ाई करता है। उन्होंने बताया कि रायपुर में एक दिवसीय मिनी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया और तृतीय स्थान प्राप्त करके विजेयी हुआ है। अब मनोज राम नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेकर छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करेगा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news