रायपुर

पीएचई मंत्री को घेरा, जेजेएम में भ्रष्टाचार का खेला, विपक्ष ने बहिर्गमन किया
02-Jan-2023 3:47 PM
पीएचई मंत्री को घेरा, जेजेएम में भ्रष्टाचार का खेला, विपक्ष ने बहिर्गमन किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन पीएचई  मंत्री रूद्र गुरु को जल जीवन मिशन (जेजेएम) में टेंडर घोटाले को लेकर विपक्ष और कांग्रेस के विधायकों ने घेरा। सदन समिति से जांच की मांग खारिज करते ही भाजपा ने बहिर्गमन कर दिया।

प्रश्नकाल में  यह मामला उठाते हुए भाजपा के कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में बहुत सी शिकायतें हैं,यह मंत्री ने लिखित उत्तर में स्वीकार किया है। इसमें बड़ा खेला चल रहा है। उन्होंने पूछा कि किन किन बिंदुओं में शिकायतें थी निराकरण कैसे किया? मंत्री रूद्र गुरु ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया ही गलत अपनाई गई थी इसलिए टेंडर निरस्त किए गए हैं। बांधी ने कहा कि टेंडर गलत थे लेकिन प्रश्न लगने के बाद संज्ञान में लिया गया और 15 टेंडर निरस्त किए गए। किन कारणों से किए गए। रूद्र गुरु ने कहा कि टंकी निर्माण,पाइप की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें थी इसलिए 15 नहीं 95 टेंडर निरस्त किए गए। कुछ में सिंगल, ज़ीरो टेंडर जमा होने पर निरस्त करना पड़ा। बांधी ने आसंदी से कहा कि यही तो खेला है। और वो है एबव रेट। उन्होंने पूछा कि कितने फीसदी एबव रेट गया और कितने राजस्व की हानि हुई। मंत्री गुरू ने बताया कि नया एस ओ आर जारी किया गया क्योंकि पाइप के रेट बढ़ गये थे। बांधी ने कहा कि जब नये एस ओ आर में टेंडर दिए हैं तो निरस्त क्यों किया? मंत्री ने कहा कि सभी टेंडर लाइव हैं। भाजपा के ही बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 201 में 95 टेंडर संशोधित या निरस्त किए गए आखिर क्या कारण हैं? मंत्री रूद्र गुरु ने कहा कि इसका जवाब दे चुका हूं।फिर वही प्रश्न। अग्रवाल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण योजना है। 72 लाख घरों को पानी देना है, छत्तीसगढ़ काफी पिछड़ चुका है केंद्र ने योजना रद्द करने की भी बात कही है। स्पीकर महंत ने मंत्री को निर्देशित किया कि वे गंभीरता से जवाब दे। भाजपा के धरम लाल कौशिक ने कहा कि एस ओ आर में वृद्धि करने से लागत 300-400 बढ़ गई है।  जो केवल करप्शन की योजना बन गई है। जांजगीर चांपा में जिस अधिकारी को भेजा गया है उसकी छवि अच्छी नहीं है। और वह टेंडर निरस्त कर रहा है। बांधी ने कहा कि जांजगीर में 30त्न एबव रेट में गया है टेंडर। मंत्री रूद्र ने कहा कि सिंगल और जीरो टेंडरर की वजह से रद्द किए गए। जुलाई -22 में नया एस ओ आर मंजूर किया था। हमारे पास इतना काम है कि ठेकेदार की कमी है। बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह योजना भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा अड्डा हो गया है आसंदी को इस पर चर्चा करानी चाहिए।अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा ने कहा कि हर बार जिला टेंडर कमेटी पर थोप कर निरस्त किया जा रहा है।और सीई स्तर पर एबव रेट में दिया जाता है। इसकी सदन समिति से जांच कराई जाए। बृजमोहन ने कहा कि 1 जुलाई को नया एस ओ आर आता है और 15 जुलाई को टेंडर निरस्त। राज्य पानी नहीं दे रहा और केंद्र की योजना को पूरा नहीं कर रहा। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि ऐसी गड़बड़ी मेरे और स्पीकर के सक्ती जिले में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है।यह 100 करोड़ के घपले का मामला है।ये सरकार का नहीं जनता का पैसा लूटा जा रहा। इसकी सदन समिति से जांच कराई नहीं जा रही है इसके विरोध में भाजपा सदन से बहिर्गमन करता है।

बालोद में 1789 टेंडर पर प्रश्न चिन्ह
 कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने भी जेजेएम योजना के क्रियान्वयन को लेकर मंत्री को घेरा।सिन्हा ने जल जीवन मिशन में अंतर्गत प्रशासनिक स्वीकृति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बालोद में  1789 टेंडर पर विवादित है। मंत्री के जवाब से नहीं थी संतुष्ट संगीता सिन्हा विपक्ष से बृजमोहन अग्रवाल,अजय चंद्राकर शिवरतन शर्मा  ने भी प्रश्न पूछ कर  संगीता सिन्हा का  साथ दिया।प्रशासनिक स्वीकृति में देरी पर सवाल खड़े किए।मंत्री ने कर्मचारियों की कमी को  वजह बताया।संगीता सिन्हा ने कार्यवाही की मांग पर अड़ी रही लेकिन प्रश्न काल का समय खत्म होने के कारण चर्चा पूरी नहीं हो पाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news