रायपुर

यातायात जागरूकता रथ गांवों के लिए रवाना
12-Jan-2023 6:37 PM
यातायात जागरूकता रथ गांवों के लिए रवाना

रायपुर, 12 जनवरी। सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन गुरुवार को विकास उपाध्याय संसदीय सचिव के मुख्य आतिथ्य में 8 यातायात जन जागरूकता रथ रवाना किए गए। ये रथ लगातार 7 दिनों तक शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों में जाकर रेडियो जिंगल के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करेंगे। साथ ही यातायात नियमों से संबंधित बैनर पोस्टर एवं पंपलेट वितरण कर लोगों को नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

उपाध्याय स्वयं जागरूकता रथ चलाते हुए प्रचार प्रसार करने निकल गये। और शहर में लोगो को यातायात नियमों की जानकारी दी।

यातायात रथ के साथ 2 नुक्कड़ नाटक दल ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रचार प्रसार रवाना किया गया। टीम में यातायात एएसआई ईश्वर देवांगन  ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दे  ड्राइविंग करने निर्देशित किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news