रायपुर

मुंबई के लिए 19 से इंडिगो की अतिरिक्त उड़ान
13-Jan-2023 3:56 PM
मुंबई के लिए 19 से इंडिगो की अतिरिक्त उड़ान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी।
इंडिगो एयरलाइंस 26 जनवरी तक मुंबई के लिए अतिरिक्त उड़ान सेवा उपलब्ध करा रहा है।
व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि पहली उड़ान 19 जनवरी को होगी। यह उड़ान बुधवार को छोड़ सप्ताह के छह होगी। फ्लाइंग शेड्यूल के मुताबिक सुबह 9.05 रायपुर से टेक आफ कर 10.55 बजे मुंबई में लैंड करेगा। वापसी में 11.35 बजे टेक आफ कर 1.35 बजे रायपुर में लैंड करेगा। इस बीच एयरपोर्ट प्रबंधन ने दिसम्बर में यात्रियों की आवाजाही पर रिपार्ट जारी किया है। बीते माह 0.61 प्रतिशत यात्रियों की कमी रही। 2021-22 के दिसम्बर में 1732 उड़ानों में 208322 यात्री आए और गए। जबकि 22-23 के दिसम्बर में 207051 यात्री रहे। उड़ानों में 5 प्रतिशत की कमी के साथ 1642 जहाज रायपुर आए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news