धमतरी

मुख्यमंत्री ने सिहावा विधानसभा में शुरू किए करोड़ों के कार्य, जनता में हर्ष व्याप्त-डॉ. लक्ष्मी
15-Jan-2023 8:22 PM
  मुख्यमंत्री ने सिहावा विधानसभा में शुरू किए करोड़ों के कार्य, जनता में हर्ष व्याप्त-डॉ. लक्ष्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 15 जनवरी। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात सिहावा विधानसभा में विगत दिनों खिरोसा में आम जनता से मुलाकात बेलरगांव में आम जनों से मुलाकात तथा सिहावा विश्राम गृह में समाज जनों से मुलाकात किया गया। इसी तारतम्य में खिसोरा में सर्व प्रथम 6 स्वतंत्रता सेनानियों के मूर्ति का अनावरण किया गया। बघेल ने स्वतंत्रता सेनानियों के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकों नमन किया।

 इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेडिय़ा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी धु्रव, दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपीन साहू, दिव्यांगजन बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, अजजा आयोग के उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, लक्ष्मीकांता साहू, ब्लाक अध्यक्ष डीहूराम साहू उपस्थित थे। इसके बाद  मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होने अपने उद्बोधन में कहा चुनाव के पूर्व जो वादे किए गए थे वह पूरा किया गया। हमने शपथ लेते ही जो पहला कार्य किया वह किसान हित में कार्य किया और किसानों का कर्जा माफ किया। मुख्यमंत्री सीधा जनता से रूबरू हुए एवं सिहावा विधायक

डॉ. लक्ष्मी धु्रव के मांग पर निम्नलिखित कार्यो की घोषणा किए। खिसोरा हाई स्कूल भवण निर्माण के लिए 90 लाख रू., खिसोरा मिनी स्टेडियम के लिए 65 लाख रू., ग्राम मोतिमपुर में सामुदायिक भवन के लिए 6.50 लाख रू., ग्राम पंचायत सिंगपुर देवगुड़ी मरम्मत कार्य हेतु 5 लाख, खिसोरा बाला तालाब सौंदर्यीकरण हेतु 90 लाख, परसाबुढ़ा से रेंगाडीह सडक़ निर्माण (राजाडेरा पठार) 1200 लाख, अमलीडीह से खिसोरा चैड़ीकरण 1500 लाख, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति खिसोरा हेतु नवीन भवन 25.56 लाख, रेंगाडीह नागदेव पुलिया निर्माण 6.50 लाख, नवीन प्राथमिक शाला भवन खिसोरा 18.72 लाख, करेलीबड़ी को उप तहसील का दर्जा, मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट की स्थापना, ग्राम सिंगपुर में स्थित बुटीगढ़ पर्यटन स्थल में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना 7.15 लाख की घोषणा किया गया। जिससे मगरलोड ब्लॉक में हर्ष व्याप्त है।

खिसोरा से मुख्यमंत्री सीधा बेलरगांव पहुंचे यहां पर आदिवासी वन पट्टाधारी शिवप्रसाद नेताम के वन पट्टा से बनाए घर पर बैठकर भोजन किया। शिवप्रसाद नेताम ने बताया एक एकड़ मिली जमीन पर वह कृषि करते है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दिया। बेलरगांव अत्यंत गरीब आदिवासी के घर भोजन कर मुख्यमंत्री गदगद हुए। भोजन ग्रहण कर भेट मुलाकात कार्यक्रम में उपस्थित हुए । छ.ग. शासन की योजना के बारे में जानकारी दिया गया। जिसमें लाभांन्वित होने वाले व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री को अपनी बात बताए। सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने सभा को संबोधित किया और नगरी बेलर कुकरेल क्षेत्र के मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने सीधे मंच से प्रमुख मांगो को त्वरित स्वीकार करते हुए घोषणा किऐ। जो निम्नानुसार है। सर्वप्रथम चुन्नूलाल साहू बेलरगांव निवासी को वृक्ष संरक्षण हेतु 1 लाख रू. स्वेच्छानुदान राशि प्रदान किए। उसके बाद ग्राम बुडऱा में पुल निर्माण हेतु 120 लाख, ग्राम अमाली में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के क्रियान्वयन हेतु शेड निर्माण कार्य 3.50 लाख, ग्राम पंचायत सियारीनाला में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के क्रियान्वयन हेतु 3.50 लाख।

 ग्राम मौहाबाहरा में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के क्रियान्वयन हेतु 3.50, ग्राम पंचायत राजपुर में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के क्रियान्वयन हेतु 3.50 लाख, ग्राम पंचायत लखनपुरी में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के क्रियान्वयन हेतु 3.50 लाख, विकासखंड नगरी के 12 ग्राम पंचायत (चनागांव, गेदरा, उमरगांव, कांटाकुर्रीडीह, लखनपुरी, कसपुर, बनबगौद, परसापानी, कल्लेमेटा, भड़सिवना, हिर्रीडीह, घठुला, खम्हरिया) देवगुड़ी निर्माण,मरम्मत हेतु 13 लाख रू. मुख्य मार्ग बेलरगांव-कसपुर मार्ग को बोराई मार्ग से जोडऩे हेतु 7.80 कि.मी. सडक़ एवं 150 मी. रपटा निर्माण 1800 लाख की घोषणा किया गया। सांकरा घठुला-बेलरगांव-जैतपुरी मार्ग चौड़ीकरण हेतु 9000 लाख, ग्राम राजपुर से कर्राघाटी तक पक्की सडक़ हेतु 1089.49 लाख, मुरूमसिल्ली बांध की सुरक्षा हेतु प्रोटेक्शन वाल का निर्माण एवं डिस्टर्व पिचिंग का सुधार कार्य हेतु 513 लाख, बालका नदी के कर्णेश्वर संगम मंदिर तक तटबंध निर्माण हेतु 300 लाख, बेलरगांव में सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख, बाजारकुर्रीडीह में धान खरीदी हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत खैरभर्री में आमानाला नदी कि किनारे पुल निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम पंचायत गोविंदपुर में डोंगापथरा के पास पुल निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम पंचायत करैहा में पुलिया निर्माण (करैहा-सांरगपुरी मार्ग हलधर खेत के पास) 12 लाख, ग्राम पंचायत करैहा में पुलिया निर्माण (करैहा-आरमुड़ा पहुंच मार्ग) 12 लाख की घोषणा किया गया।

रात्रि में सिहावा विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ने समाजजनों से भेंट मुलाकात किया। जिसमें क्षेत्र के सभी समाज के प्रतिनिधि मंडल उपस्थित होकर अपने-अपने समाज के बारे में अवगत कराया तथा मांग भी रखें। जिसमें मुख्यमंत्री ने डड़सेना कलार समाज के सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रू., कबीर आश्रम भैसमुंडी मगरलोड के लिए आश्रम की जीर्णोद्धार किए जाने हेतु 5 लाख रू., ब्राम्हण समाज के सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख रू, मुस्लिम समाज के सांस्कृतिक भवन हेतु 20 लाख रू. कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट के सामुदायिक भवन हेतु 30 लाख रू. गायत्री परिवार नगरी गायत्री संस्कार शाला भवन के लिए 15 लाख, देवांगन (कोष्टा) समाज के लिए सामुदायिक भवन हेतु 15 लाख, हल्बा समाज नगरी के लिए ग्राम छिपली में सामाजिक भवन हेतु 25 लाख रू., सिक्ख समाज नगरी लंगर भवन हेतु 10 लाख रू. साहू समाज तह. नगरी साहू सदन में शेड निर्माण हेतु 15 लाख रू. जैन समाज नगरी के लिए ओसवाल भवन के पास आहता एवं फ्लोरिंग कार्य हेतु 10 लाख रू., संत कबीर सेवा सदन मंदरौद संत निवास के लिए 10 लाख रू. की घोषणा किया गया तथा अन्य समाज के लोग भी आए थे। भेंट मुलाकात किए उनको आश्वस्त किए है कि अपनी जमीन अन्य दस्तावेंज तैयारकर लावे मै उनको भी दुंगा।

12 जनवरी को मुख्यमंत्री ने शीतला माता के दर्शन किए तत्पश्चात गणेश घाट में पूजा अर्चना किया तथा ग्रामीणों बताया कि गर्मी के दिनों में घाट सुखा हो जाता है। मुख्यमंत्री ने ध्यान देते हुए विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव को निर्देशित किए गणेश घाट से लेकर शिव मंदिर घठुला रोड तक स्टाप डेम निर्माण करने हेतु प्रपोजल तैयार कर स्वीकृति प्रदान करने हेतु घोषणा किया गया। मुख्यमंत्री का सोंच है कि गणेश घाट से शिव मंदिर तक पानी लबालब रहें।

डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र मे हर्ष व्याप्त है। जिन्होंने जो मांगा मुख्यमंत्री ने तुरंत ही सौगात दिए। जिससे सभी समाज में खुशी देखी जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news