रायपुर

गांजे के साथ दो युवक पकड़ाए
16-Jan-2023 4:06 PM
गांजे के साथ दो युवक पकड़ाए

रायपुर, 16 जनवरी। 8 किलोग्राम गांजे के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।ये दोनों थाना गंज के तेलघानी नाका माल धक्का पास  गांजा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इनमें से एक आरोपी शैलेन्द्र कुमार पटेल मूलत: मध्य प्रदेश का निवासी है। इनके पास से दो मोबाइल, गांजा कुल कीमत लगभग 1 लाख/- रूपए है।इनके विरूद्ध थाना गंज में  धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। इनमें शैलेन्द्र कुमार पटेल उम्र 29 साल निवासी जमोईखुर्द थानगढ़, रीवा मध्य प्रदेश हाल पता बंजारापारा  भानपुरी बस्तर और मुन्ना राम कश्यप उम्र 25 साल निवासी ग्राम चक्का थाना भानपुरी जिला बस्तर निवासी बताया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news