रायपुर

धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा, सौ करोड़ टन खरीदी
16-Jan-2023 6:17 PM
धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा, सौ करोड़ टन खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जनवरी। प्रदेश में अब तक समर्थन मूल्य पर एक करोड़ मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। यद्यपि सरकार ने इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। किसानों को करीब 15 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान हो चुका है।

बताया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 55 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके एवज में मिलर्स द्वारा 45 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

बताया गया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news