धमतरी

रंगोली से त्र-20 का लोगो बनाकर मनाया भाजपाइयों ने उत्सव
17-Jan-2023 3:25 PM
रंगोली से त्र-20 का लोगो बनाकर मनाया भाजपाइयों ने उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी. 17  जनवरी
। साल 2014 से पहले एक समय था, जब भारत को देखने का नजरिया कुछ और ही हुआ करता था विश्व स्तर पर। आज परिस्थिति बदल चुकी है, आज भारत के नेतृत्व को संपूर्ण विकसित देश स्वीकार रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सर्वांगीण विकसित राष्ट्र होगा। 

जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के दिशा पर धमतरी भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. वीथिका विश्वास के नेतृत्व में शास्त्री चौक में देशना जैन के द्वारा जी-20 का लोगो रंगोली से बनाकर इस अध्यक्षता को उत्सव के रूप में मनाया। 

कार्यक्रम में गजराज जैन, जिला महामंत्री कविंद्र जैन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित, जिला उपाध्यक्ष अरविंद मुंडी, जिला उपाध्यक्ष, श्यामा साहू, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, पूर्व महापौर, अर्चना चौबे, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री रेशमा शेख, कल्पना रणसिंह, नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, पार्षद राजेंद्र शर्मा, रोहिताश मिश्रा, दिलीप पटेल, सूरज शर्मा, सरिता यादव, संगीता जगताप, दौलत वाधवानी, सुशीला नाहर, पीतांबर नंदेश्वर, पार्षद श्यामा साहू, सुशीला तिवारी, सरिता असाई, गायत्री सोनी, कृष्णा गोस्वामी घाटगे उपस्थित थे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news