सरगुजा

पद्मश्री फूलबासन ने वनोपज पर आधारित लघु उद्योग लगाने किया प्रेरित
02-Apr-2023 10:07 PM
पद्मश्री फूलबासन ने वनोपज पर आधारित लघु उद्योग लगाने किया प्रेरित

उदयपुर, 2 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम  पर उदयपुर में  पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के मुख्य आतिथ्य में बाल विवाह रोकने, स्वच्छता अभियान, स्वयं सहायता समूह गढऩ, प्रशिक्षण, नशामुक्ति जागरूकता अभियान पर  कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा किया गया।  

इस दौरान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित फूलबासन बाई यादव ने स्वयं सहायता समूह के गठन उद्देश्य और समूह के कार्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। सरगुजा जिला में वनोपज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है वनोपज पर  आधारित लघु उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया।

फूलबासन बाई यादव ने अपने संघर्ष के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मैं बकरी पालन का कार्य करती थी और आज जो भी हूं, अपने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हू। सरगुजा जिला के स्वयं सहायता समूह के महिलाएं अच्छा कार्य कर रही है। समूह के माध्यम से उत्पादीत सामानों के विक्रय के लिए  दुकानों का निर्माण किया जाएगा। मैं उदयपुर में पूर्णिमा सिंह के बुलाने पर आई हूं। पूर्णिमा सिंह सरगुजा जिला में महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। 

सरगुजा जिला में अगरबत्ती, मशरूम, मोमबत्ती, वनोपज पर आधारित कार्य, महुआ से निर्मित सामानों का काम बहुतायत में हो सकता है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के साथ चर्चा कर जल्दी ही ये सभी काम स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सुरू करवाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी लोग आपका नाम ही सुने थे, आज पूर्णिमा सिंह के माध्यम से प्रत्यक्ष मिलने का अवसर मिला। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान हमेशा आपके साथ मिलकर सभी महिलाओ का सशक्तिकरण करने का प्रयास करेगी, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकरअपने और अपने परिवार का आर्थिक विकास कर सके। 

कार्यक्रम को डॉ. पाल सिन्हा, सरिता मंहत, कल्पना भदौरिया ने भी संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सावित्री आर्मो ने किया और आभार प्रदर्शन  पूर्णिमा सिंह ने करते हुए कहा कि हम लोग पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण के तहत लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजनी सिंह, अंजली तिर्की, कल्पना भदोरिया, संतोषी विश्वकर्मा ,अंजु टोप्पो,रजमनीया, संगीता, भगवती,धनाशो, फुलमती, क्रांति रावत, रामनारायण सिंह सहित स्वयं सहायता समूह के महिलाओं एवं सहारा आजिविका संगठन डांडगांव के अध्यक्ष सरिता सिंह, अंजनी सिंह, सावित्री आर्मो सहित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान का योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news