सरगुजा

50 करोड़ के राशन घोटाले में भ्रष्टाचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो- भाजपा सरगुजा
02-Apr-2023 10:10 PM
50 करोड़ के राशन घोटाले में भ्रष्टाचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो- भाजपा सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर, 2 अप्रैल। 
भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, नगर निगम नेता प्रत्तिपक्ष प्रबोध मिंज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ नेता पार्षद आलोक दुबे, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुलेश्वरी सिंह, भाजपा अम्बिकापुर नगर अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास तथा सह संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने आज एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि सरगुजा जिले के 360 सार्वजिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य दुकानों में हुये लगभग 50 करोड़ के राशन घोटाले में भ्रष्टाचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो तथा गरीब जनता का चोरी गया राशन उन्हें वापस किया जाए।

भाजपा नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार में गरीबों का राशन भी भ्रष्टाचारियों ने गबन कर लिया, ऐसी सरकार को बने रहने का अब कोई अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य मंत्री के गृह जिले में जब राशन घोटाला हो रहा हो तो पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का क्या हाल होगा, यह सोचने की बात है। यह सरकार गरीबों का चावल तक नहीं छोड़ रही, आम जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है तथा आने वाले चुनाव में सबक सिखाने का इंतजार कर रही है।

 आगे अपने संयुक्त बयान में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मामले की तह तक जाकर जांच और कार्रवाई नहीं हुई तथा मामले में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप कर मामले को दबाने की कोशिश हुई तो भाजपा सरगुजा सडक़ पर उतरकर आंदोलन करेगी तथा गरीब जनता का राशन उन्हें वापस दिलवाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news