सरगुजा

कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली
03-Apr-2023 4:49 PM
कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली

राहुल गांधी ने संसद में सवाल किए इसलिए उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी-भगत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 अप्रैल।
मोदी सरकार की जनविरोधी लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में भारत सत्याग्रह छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में सीतापुर में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला, जिसमें प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कांग्रेस जन शामिल हुए।

मशाल रैली में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन हाथों में मशाल लिये राजीव गांधी से निकले कांग्रेसजन नारा लगा रहे थे, मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी, भ्रष्टाचारी केन्द्र सरकार हाय हाय, देश न डरेगा न झुकेगा, अडानी परस्त मोदी सरकार होश में आओ, मोदी अडानी भाई-भाई देश बेचकर खाई मलाई के नारे लग रहे थे।

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राहुल गांधी जी की सदस्यता मोदी सरकार ने जानबूझकर रद्द की है। राहुलजी ने संसद में सवाल सिर्फ इसलिए उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी। यह लोकतंत्र की हत्या है, लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की जा रही है। सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग और अपने विरोधियों को दमन करने के लिए किसी भी स्तर पर जा रहे हैं। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर देने अडानी के घोटालों पर न पर्दा डाल पायेगा और न ही नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसे, विजय माल्या जैसे भगोड़ों के संरक्षण के गुनाह से मोदी सरकार बच पाएगी।

इस शांति मशाल रैली में तेलंगाना बोर्ड सदस्य के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, इरफान सिद्धकी, पार्षद दीपक मिश्रा, परवेज आलम, अभिषेक सिंह सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news