सरगुजा

रसोईया संघ ने निकाली विशाल रैली, वेतन विसंगति दूर करने की आवाज बुलंद
03-Apr-2023 8:23 PM
रसोईया संघ ने निकाली विशाल रैली, वेतन विसंगति दूर करने की आवाज बुलंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 अप्रैल।
मध्यान भोजन रसोईया संघ ने सोमवार को अंबिकापुर नगर के कलेक्ट्रेट ब्रांच एसबीआई शाखा के सामने से हजारों की संख्या में रैली निकालकर शहर में भ्रमण किया। इस रैली में सरगुजा विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग तीन से चार हजार महिलाएं पहुंची हुई थी जो केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोईया कल्याण संयुक्त महासंघ के बैनर तले सरगुजा में हजारों की संख्या में महिलाएं केंद्र सरकार के खिलाफ वेतन विसंगति को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही है।

इसी कड़ी में 8 दिनों से अंबिकापुर में भी रसोईया संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। 

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि कई राज्यों के रसोईया संघ अपनी वेतन विसंगति सहित पेंशन की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रसोईया संघ चली गई है, और यह हड़ताल चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, जिसमें सबसे पहले सोमवार को पैदल मार्च किया गया। इसके पश्चात साइकिल रैली भी निकाली जाएगी और आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी रसोईया संघ द्वारा दी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news