सरगुजा

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश
07-Apr-2023 8:17 PM
जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली, 7 अप्रैल। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर की सहमति से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव नई दिल्ली के द्वारा,  प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष के पद पर अवधेश कुमार गुप्ता बतौली को सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी, पिछड़ा वर्ग विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।   इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता ज़ाहिर की है।

 अवधेश गुप्ता को इस नई जिम्मेदारी पर बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता , तेलघानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता , सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के महामंत्री एसपी जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली के अध्यक्ष  प्रदीप गुप्ता पालू, ब्लॉक बतौली के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं भारत जोड़ो यात्रा बतौली के दल प्रभारी सुरेश चंद्र गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला सरगुजा के उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग बतौली के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद सोनी, किसान कांग्रेस बतौली के अध्यक्ष छेरतू दास, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री दूधेश्वर यादव सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि इससे कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी।आगामी विधानसभा/लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को विजयी दिलाने में सहायक होंगे। यह जानकारी नचिकेता जायसवाल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महामंत्री ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news