महासमुन्द
महासमुंद, 23 अप्रैल। जिला पंचायत सीईओ के द्वारा हड़ताली पंचायत सचिवों के ग्राम पंचायतों का प्रभार करारोपण अधिकारियों और विकास विस्तार अधिकारियों को देने की कवायद के बाद हड़ताली पंचायत सचिव सोमवार से भूख हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं।
हड़ताली पंचायत सचिवों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है और उनके हड़ताल को दमन करने हर पैंतरा अपना रही है। इसका जवाब भूख हड़ताल से दिया जाएगा।
मालूम हो कि बीते 16 मार्च से पंचायत सचिव नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। खरोरा में उनका प्रदर्शन जारी है। शासन ने 24 घंटे में काम पर लौटने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसका असर आंदोलनकारी सचिवों पर नहीं पड़ा। हड़ताल की वजह से गांवों में विकास कार्य व मूलभूत सुविधाएं प्रभावित होने के बाद प्रशासन ने पंचायत सचिवों का अस्थाई हल निकाला है।