बेमेतरा

मोदी सरकार के 9 वर्ष होने पर भाजपा नेताओं की वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात
18-Jul-2023 3:43 PM
मोदी सरकार के 9 वर्ष होने पर भाजपा नेताओं की वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 18 जुलाई। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी संपर्क से समर्थन अभियान चला रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने बेमेतरा शहर के बुद्धिजीवी, व्यापारी, वरिष्ठ नागरिक, चिकित्सक, वकील से मुलाकात कर उनसे 2024 के चुनाव के लिए मोदी जी के लिए समर्थन मांगा। 

राजेंद्र शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री के 9 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरपूर है,यह सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारी वर्ग से लेकर समाज के सभी वर्गों के लिए योजना बना कर उनके कल्याण के लिए काम किया है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है, विदेशों में मोदी मोदी के नारे लग रहे है। प्रधानमंत्री देश में ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय है उसका कारण उनका देश के उत्थान के लिया किया गया कार्य है। 

किसानों को मजबूत बनाने के लिए 6 हजार की राशि सालाना देकर कृषि को बढ़ावा देने का कार्य किया है। यूरिया ,डीएपी जैसे खाद कम कीमत एवं आसानी से उपलब्ध हो रहे है, वो मोदी सरकार की देन है। क्योंकि खाद की कीमत बहुत ज्यादा है सरकार सब्सिडी देकर किमतो में नियंत्रण रखी हुईं है। धान का समर्थन मूल्य बड़ा कर और छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में जो धान खरीदी होती है कि राशि भी मोदी सरकार ही देती है। 

मोदी सरकार ने पिछड़ों, आदिवासियों, अनुसुचित जाति के विकास की अनेकों योजनाओं को क्रियान्वन कर उन्हें आर्थिक एवम सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने का कार्य किया है। सरकार के 9 साल कांग्रेस के 60 साल के बराबर है ,कांग्रेस ने जहा 60 साल में भारत का विकास पूरा नहीं कर पाई वहीं मोदी ने 9 साल में ही देश की तस्वीर ही बदल दी आज देश निरंतर प्रगति पर है।

शर्मा ने कहा की समर्थन के इस अभियान से भाजपा को जनता से व्यापक समर्थन मिल रहा है, हर वर्ग के लोग मोदी सरकार की तारीफ कर रहे है। 

बेमेतरा शहर के जिन प्रबुद्धजनों से मुलाकात भाजपा नेताओं ने किया उनमें प्रमुख रूप से डॉ. सुभाष चौबे,डॉ. एम एल टावरी ,डॉ. दामोदर साहू,नरेश साहू, सुशील शर्मा, तारु गुम्बर,मोहित वर्मा  सिंघोरी थे। संपर्क से समर्थन अभियान में  पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल मोंटी साहू, जिला मंत्री विकास घरडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news