कोण्डागांव

तेज बारिश के बीच भाजपाइयों ने विधायक निवास घेरा, पुलिस के साथ झूमा-झटकी
20-Jul-2023 9:20 PM
तेज बारिश के बीच भाजपाइयों ने विधायक निवास घेरा, पुलिस के साथ झूमा-झटकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 20 जुलाई।
केशकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विधायक सन्तराम नेताम के निवास का घेराव किया। इस दौरान तेज बारिश के बावजूद भाजपाइयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ता विश्रामपुरी चौक से पैदल चलकर विधायक निवास पहुँचे। जहां केशकाल पुलिस ने विधायक संतराम नेताम के निवास के सामने बैरिकेड लगाकर भाजपाइयों को रोका। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।

इस दौरान पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने गंगा जल लेकर घोषणा पत्र में किये वादों को पूरा करने की कसम खाई थी, लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया। शराबबंदी करने की शपथ ली थी, वह भी पूरी नहीं हुई। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। सबसे ज्यादा राज्य में शराब घोटाला हुआ है। केशकाल विधायक सन्तराम का विधानसभा भी भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। विधायक संतराम नेताम के राज में केशकाल विधानसभा में विकासकार्यों की गति शून्य हो गई है। विकास के नाम पर केवल हवाबाजी हो रही है। इसी के विरोध में आज हमने प्रदर्शन कर विधायक निवास का घेराव किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news