महासमुन्द

आवासीय तीरंदाज़ी अकादमी के लिए महासमुंद से 5 खिलाडिय़ों का चयन
22-Jul-2023 4:39 PM
आवासीय तीरंदाज़ी अकादमी के लिए महासमुंद से 5 खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद ,22 जुलाई।
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर से खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर में आवासीय तीरंदाज़ी अकादमी के लिए चयन सूची जारी की गईं हैं। जिसमें जिले के 2 बालक एवं 3 बालिका कुल 5 खिलाडिय़ों का चयन किया गया हैं। जिले से चांदनी साहू, पदमा साहू, जया साहू, कमलेश साहू, जयंत ठाकुर का चयन तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर में किया गया है।

जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि अकादमी में खिलाडिय़ों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थिति दी जानी है। जिसमें अकादमी संचालन नियम 2014 के अंतर्गत परिशिष्ट अ 50 रुपए के गैर न्यायिक स्टाम्प पेपर में अकादमी संचालन नियम अंतर्गत परिशिष्ट ब अनुसार अनुबंध, जिला चिकित्सालय का चिकित्सा प्रमाण.पत्र प्रारूप अनुसार, खिलाड़ी की जानकारी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण एवं 6 नग फोटो आवश्यक हैं।

अकादमी में खिलाडिय़ों के चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग मंदाकिनी पंडा, उप प्राचार्य वी के असगर, छात्रावास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर पूर्णेद चंद्राकर, डा. विकास अग्रवाल, तीरंदाज़ी प्रशिक्षक, अरविंद छावड़ा, सोमनाथ साहू, प्राचार्य शास. उमावि. खोपली, भोपाल सिंग बंजारा, तीरंदाजी प्रशिक्षक ऋषि कपूर साहू, पिरीत राम, यशवंत कुमार ठाकुर इत्यादि पालकों एवं खिलाडिय़ोंं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है। मालूम हो कि इससे पहले जिले के 4 खिलाडिय़ों का चयन तीरंदाजी अकादमी रायपुर में हो चुका हैं। जिसमें साई सेंटर रायपुर में संजय सोनवानी तथा कोदूराम वर्मा खेल अकादमी रायपुर में नरेश कुमार ठाकुर, हेमंत निषाद एवं सत्यभामा साहू तीरंदाजी खेल का नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

29 खिलाडिय़ों को मिलेगा डाइट मनी 

महासमुंद,22 जुलाई। विभागीय प्रोत्साहन नियम 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत जिले के भेजे गए प्रस्ताव एवं आवेदनों का परीक्षण कर प्रस्तुत अनुशंसा के अनुसार वर्ष 2019.20 एवं वर्ष 2020.21 के जिला एवं राज्य स्तर पर खेल वृत्ति डाइट मनी सम्बंधित खिलाडिय़ों को प्रदान करने हेतु जिले को आबंटन सौंपा गया हैं। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि जिले को वर्ष 2019.20 के लिए जिला स्तर पर 17 खिलाडिय़ो को राशि 34 हजार 800 रुपए एवं वर्ष 2020.21 के लिए जिला व राज्य स्तर पर 12 खिलाडिय़ों को राशि 30 हजार 600 रुपए इस प्रकार कुल 29 खिलाडिय़ों को राशि 65 हजार 400 रुपए प्रदाय किया जाएगा। जिले के नेटबॉल, बॉल बैडमिंटन, एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, वुशू के खिलाड़ी शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news