महासमुन्द

प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने महासमुंद का परचम लहराया
05-Oct-2024 2:29 PM
प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने महासमुंद का परचम लहराया

महासमुंद, 5 अक्टूबर। शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक जोन स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न उप कथानकों में अपना मॉडल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सात प्रतिभागियों ने विज्ञान के क्षेत्र में जिले को गौरावान्वित किया।

राज्य स्तर के लिये चयनित प्रतिभागी भोजराम चक्रधारी मोहंदी, प्रिया यादव पटेवा, चंचल साहू सेजेस, अंग्रेजी महासमुंद, सिमरन जागड़े,आबा गोलछा महासमुंद, हितेश साहू खल्लारी, हर्षा साहू खल्लारी तथा शिक्षक संगोष्ठी में चन्द्रशेखर मिथलेश आबा गोलछा महासमुंद ने भाग लिया। 

जिला शिक्षा अधिकारी एमआर सावंत ने स्वयं शिक्षा महाविद्यालय रायपुर पहुंचकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। जिला नोडल अधिकारी विज्ञान हेमेन्द्र आचार्य ने भी रायपुर में पंजीयन हेतु उपस्थिति दी। 

बच्चों की इस उपलब्धि के लिये जिला शिक्षा अधिकारी एमआर सावंत, सहायक संचालक सतीश नायर,एनके सिन्हा जिला नोडल, हेमेन्द्र आचार्य जिला संयोजक विज्ञान परिषद जगदीश सिन्हा ने हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी स्कूल की एक विज्ञप्ति में दी गई है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news