बेमेतरा

सरकार की जनहितकारी योजनाओं से सभी वर्ग को मिला लाभ-अविनाश
22-Jul-2023 7:38 PM
सरकार की जनहितकारी योजनाओं से सभी वर्ग को मिला लाभ-अविनाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 22 जुलाई। जिस भरोसे से जनता ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई है उस भरोसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार खरा उतर रही है। किसान मजदूर बेरोजगार शासकीय कर्मचारी खुश है। सरकार की जनहितकरी योजना जिससे सभी वर्ग को लाभ मिला है। इसके विपरीत भाजपा सरकार 15 साल तक केवल झूठ के सहारे प्रदेश में खोखली सरकार चलाती रही है। अब समय आ गया है सभी कार्यकर्ता एकजुट हो सम्मान के साथ जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को बताएं।

उक्त बातें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अविनाश चौबे ने थान खम्मरिया सेक्टर क्रमांक 4 में मोर बूथ सबसे मजबूत अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं से कही। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय, गौरव बिंदल, गोरेलाल चंद्राकर, अशोक बिंदल, अशोक भारती, रोशन सिन्हा, सतीश जोशी, फिरोज खान, हुकुम सिन्हा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश निषाद, विष्णु मांडले, कन्हैया निर्मलकर, गणेश मंडावी, योगेश तिवारी, करीम बेग, घनश्याम गंधर्व आदि उपस्थित थे।

सरकार ने प्रदेश की जनता से किए सभी वायदे पूरे किए

अविनाश चौबे ने कहा कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस के भरोसे वाली सरकार बनते ही 2 घंटे में किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा किया। बिजली बिल माफ हुआ 2500 रुपए में समर्थन और धान खरीदी तक का चुनावी वादा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरा किया है। उन्होंने पूर्वर्ती भाजपा सरकार की नाकामी को गिनाते हुए 2100 रुपए में धान का समर्थन मूल्य, 300 रुपए बोनस के साथ बेरोजगार को रोजगार देने का वादा भी भाजपा ने पूरी नहीं कर पाई।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news