महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जुलाई। महासमुंद के कांग्रेस भवन में बाल गंगाधर तिलक, शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती तथा पूर्व मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि अवसर पर कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समस्त कांग्रेसजनों ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की आजादी की लड़ाई में जान न्योछावर कर देने तक देश प्रेम का व्याख्यान किया। कहा कि चंद्रशेखर आजाद में देश के प्रति प्रेम और लगाव ऐसा था कि उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी। बिसाहू दास महंत ने मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री पद को सुशोभित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अपना योगदान दिया।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं कृषि बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, यतेंद साहू जनपद अध्यक्ष, सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री, पूर्व पार्षद विजय साव, प्रदीप चंद्राकर पिछड़ा वर्ग, महामंत्री डॉ. तरुण साहू एल्डरमैन, सुनील चंद्राकर,राजू साहू,लखन चंद्राकर,बसंत चंद्राकर, टोमन सिंग कागजी, प्रेम निषाद,विजय जाल, पुरुषोत्तम यादव, देवेंद साहू,पप्पू साहू,रमेश साहू इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।