रायपुर

कांग्रेस बोली- गोबर खरीदी मामले में भाजपा संगठित होकर झूठ बोल रही
25-Jul-2023 2:33 PM
कांग्रेस बोली- गोबर खरीदी मामले में  भाजपा संगठित होकर झूठ बोल रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जुलाई। भाजपा विधायक के इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सिंह के आरोप झूठे बेबुनियाद है तर्कहीन है। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर मुंह की खाने के बाद भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है भाजपा हमेशा से गोधन न्याय योजना  के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। 

3 माह पहले भाजपा ने प्रेस वार्ता कर 600 करोड़ का गोबर खरीदी का आरोप लगाया था। उसके 15 दिन पहले बृजमोहन अग्रवाल ने 1500 करोड़ रुपए के गोबर खरीदी का आरोप लगाया था, भाजपा संगठित होकर गोबर खरीदी मामले में झूठ बोल रही है। प्रदेश में गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोपालक एवं महिला स्व सहायता समूह की 2 लाख 9 हजार सदस्यों को योजना का लाभ मिल रहा है। 257 करोड़ रुपया गोठान समिति एवं महिला स्व सहायता समिति सदस्यों को भुगतान हुआ है। अक्टूबर 2022 से प्रदेश में 5959 गोठान स्वावलंबी है स्वालम्बी गोठनों ने 66 करोड़ 96 लाख रु की गोबर खरीदी की है।जिसमे राज्य सरकार का एक रुपया भी नही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि भाजपा गोधन न्याय योजना पर झूठे आरोप लगाकर रमन सरकार के दौरान हुए 1677 करोड़ रुपए के गोशाला घोटाला, 1 हजार एकड़ सरकारी जमीन घोटाला, एवं रमन सरकार में हुए हजारों गायों की निर्मम हत्या के महापाप से बच नहीं सकती है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news