रायपुर

कालातीत दवाईयों का भंडारण बीज-दवा केन्द्रों को किया सील
25-Jul-2023 2:37 PM
कालातीत दवाईयों का भंडारण बीज-दवा केन्द्रों को किया सील

रायपुर, 24 जुलाई। जिला स्तरीय कृषि  दल ने  विभिन्न कृषि केन्द्रों के संबंध में शिकायतें पाये जाने पर कीटनाशी, बीज एवं उर्वरक विक्रेता कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। दल को राजधानी के बांसटाल में स्थित कृषि नवीन केन्द्र में  कालातीत दवाईयों का भंडारण पाया गया। कृषि नवीन केन्द्र के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दुकान को सील किया गया। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि कृषि केन्द्र शिव शक्ति बीज भंडार रायपुर, न्यू राजू कृषि केन्द्र बांसटाल रोड़ रायपुर, बागवानी कृषि केन्द्र रायपुर एवं विकासखंड स्तर पर चन्द्राकर कृषि केन्द्र हसदा तहसील नवापारा, देवेन्द्र कृषि केन्द्र जैन कृषि केन्द्र व महामाया कृषि केन्द्र पी-जामगांव विकासखंड - अभनपुर का निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news