महासमुन्द

पिरदा मंडल में जिला स्तरीय मिलेट मिशन कार्यक्रम
25-Jul-2023 2:57 PM
पिरदा मंडल में जिला स्तरीय मिलेट मिशन कार्यक्रम

महासमुंद, 25 जुलाई। जिला भाजपा महिला मोर्चा एवं प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान के नेतृत्व में पिरदा मंडल में जिला स्तरीय मिलेट्स मिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुष्पलता चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में मिलेट्स मिशन योजना चलाई जा रही है। भारत के मिलेट मिशन को अब और तेज रफ्तार देने के मंसूबे से मोटे अनाज यानि मिलेट्स को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि मोटे अनाज से बने व्यंजन पुन: सबकी थाली तक पहुंचे और भारत मोटे अनाजों का सबसे बड़ा निर्यातक और उत्पादक देश बने। मिलेट्स मिशन से किसानों की आय भी बढ़ेगी और सभी को पौष्टिकता से परिपूर्ण आहार भी मिल सकेगा। श्रीमती चौहान ने यह भी कहा कि मोटा अनाज कभी गरीबों की भूख मिटाने के लिए काम आता था। आज वही मोटा अनाज गरीबी दूर करने के लिए कारगर साबित हो रहा है। किसान मिलेट्स मिशन के तहत मोटे अनाज की खेती कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा जैसे अनाज कुपोषण को दूर करने के लिए सहायक सिद्ध हो रहे हैं। जिसके चलते इसकी लोकप्रिय दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कई बीमारियों को दूर करने का गुण होने से इसे बूस्टर डोज के रूप में उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिलेट्स मिशन कार्यक्रम के तहत मोटा अनाज को पूरे देश में बढ़ावा देने पुरजोर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पिरदा मंडल में जिला स्तरीय मिलेट कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा द्वारा कोदो का खीर बना कर 43 बच्चों को खिलाया गया और मोटे अनाज की मिलेट विशेषता बतायी गई।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान, पिरदा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसंती प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, सरायपाली महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीता सतपथी, दासरथी यदू, कान्हु भोई, एस पी चौहान आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news