महासमुन्द

भाजपाईयों ने लगाया सरायपाली नपा पर भ्रष्टाचार का आरोप
25-Jul-2023 3:26 PM
भाजपाईयों ने लगाया सरायपाली नपा पर भ्रष्टाचार का आरोप

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जुलाई।
सरायपाली नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच व उचित कार्रवाई की मांग भाजपाइयों ने की है।  सोमवार को कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जांच व कार्रवाई न होने पर नगर पालिका के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन, चक्काजाम करने की चेतावनी दी।

भाजपा सरायपाली मंडल ने बताया कि सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बिजली, पानी, सडक़ सहित हर क्षेत्र में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द भ्रष्टाचार की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, सांसद प्रतिनिधि आशीष सेन, पार्षद स्वर्ण सिंह सलूजा,जेपी यादव,गुंजन अग्रवाल, हितेश यादव, सीता सतपथी, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष डॉ.आशीष दास, सुनील चौधरी, प्रमोद सागर, नीरज अग्रवाल, मंत्री भूपेश सलूजा, राजू सलूजा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान, मोहम्मद अख्तर मेमन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, किशन जायसवाल आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news